मानपुर में हुई श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक

WhatsApp Image 2026-03-08 at 8.03.09 PM

DHIRAJ.

मानपुर। मानपुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में रविवार को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संघ के संस्थापक शाहनवाज हसन ने संगठन के विस्तार, सदस्यों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दो लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की।प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार भूषण ने खोज न्यूज के पत्रकार अमित सिंह को अज्ञात नंबर से मिली धमकी

की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सभी पत्रकार वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।बैठक में मायानाथ न्यूज के संस्थापक व स्वाब संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रामानुज महाराज, गया न्यूज के संचालक विवेक कुमार, महासचिव दिलीप कुमार, विकास कुमार, रमेश कुमार, राजु कुमार, रविकांत पटेल, संदीप कुमार, चुनूं कुमार और चंदन कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।