अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग ने दर्ज कराई प्राथमिकी

WhatsApp Image 2026-01-17 at 6.30.57 PM

PREM KUMAR.

गयाजी (परैया):थाना क्षेत्र के मराँची गॉव से शुक्रवार को परैया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मराँची गांव क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध रूप से बालू लोड कर परिवहन किए जा रहे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया।

दोनों ट्रैक्टरों को थाना लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में खनन विभाग द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed