गया जिले में 5 लाख 70 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगी 125 यूनिट निशुल्क बिजली
MANOJ KUMAR.
गया, 04 अगस्त 2025, ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग एवं सभी कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग के साथ बैठक कर राज्य सरकार द्वारा सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने की घोषणा पर गया जिले के घरेलू उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले लाभ के संबंध में जानकारी ली गई।अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग ने बताया कि गया जिले में 5 लाख 70 हजार से ऊपर घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक अनुदान एवं 01 लाख 70 हजार घरेलू उपभोक्ताओं पूर्ण अनुदान पर निशुल्क बिजली मिलगी अर्थात वैसे उपभोक्ता जो मासिक खपत 125 यूनिट से कम करते हैं, उन्हें ज़ीरो यूनिट खपत का बिल जाएगा, कोई पैसा नही लगेंगे, पूरा अनुदान के रूप में जायेगा।मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट बिजली देने की राज्य सरकार ने घोषणा की है। बिजली विभाग आमलोगों को निशुल्क बिल को लेकर जागरूक लागतार कर रही है। ऐसे में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में जगह-जगह पर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। घर घर जाकर जीरो यूनिट खपत की पंपलेट एवं रसीद भी देने का कार्य किया जा रहा है।
शिविर में उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली को लेकर जानकारी दिया जा रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर एक अगस्त से निशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें ऊर्जा शुल्क, फिक्सड चार्ज और बिजली शुल्क तीनों शामिल है। पहले 125 यूनिट बिजली पूरी तरह निशुल्क होगी। 125 यूनिट के बाद अगर अधिक खपत उपभोक्ता करते है। पूर्ण से लागू अनुदान दर से बिल बनेगा। साथ ही 125 के बाद अगर 130 यूनिट बिजली का खपत करते है तो मात्र पांच यूनिट का बिजली शुल्क लिया जाएगा।
मासिक खपत यूनिट की गणना 30 दिनों के आधार पर हो रही है। अगर किसी उपभोक्ता का पिछले विपत्र में वर्तमान विपत्र की अवधि 40 दिनों की है एवं उनका खपत 40 दिनों में दो सौ यूनिट होता है तो अनुपात के आधार पर (125×40) 30 उनको वर्तमान विपत्र में 167 यूनिट पर कोई शुल्क देय नही होगा। शेष 33 यूनिट खपत की गणना क्रम संख्या दो के अनुसार की जाएगी। अगर किसी उपभोक्ता का पिछले विपत्र में वर्तमान विपत्र की अवधि 25 दिनों की है ऐसे उनका खपत 25 दिनों में 125 यूनिट होता है तो अनुपात के आधार पर (125X 25) 30 उनका वर्तमान विपत्र में 104 यूनिट पर कोई शुल्क देय नहीं होगा। शेष 21 यूनिट खपत की गणना में क्रम संख्या दो के अनुसार की जाएगी।
125 यूनिट के बाद भी राज्य सरकार की मौजूदा बिजली अनुदान योजना लागू रहेगी। जुलाई 2025 के पहले की बकाया राशि उपभोक्ता द्वारा देय होगी। पूर्व से ही विद्युत विपत्र पर राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तरह अनुदान दिया जा रहा है। विस्तारिक योजना 125 यूनिट प्रतिमाह खपत तक निशुल्क बिजली के पात्र सभी घरेलू उपभोक्ता होंगे। साथ ही उपभोक्ताओं को अगले तीन वर्षो में 1.1 किलोवाट सौर संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि 12 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा सभी जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्युत उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। पूरे गया जिले में 44 विद्युत प्रशाखा है, सभी प्रशाखाओं में चार-चार स्थल चिन्हित कर वहां घरेलू उपभोक्ताओं को एकत्रित कर माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं 125 यूनिट मुफ्त बिजली के संबंध में विस्तार से जानकारी उपभोक्ताओं को दी जाएगी। सभी उपभोक्ताओं को पंपलेट भी वितरण किया जा रहे हैं जिसमें सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध रखी गई है इसके अलावा माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश भी दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अपने-अपने प्रखंडों में बड़े क्षमता वाले भवन को चिन्हित कर सभी आवश्यक तैयारियां करवा ले ताकि घरेलू उपभोक्ता वहां आ सके और माननीय मुख्यमंत्री जी के संवाद एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट माफ संबंधित सभी जानकारी घरेलू उपभोक्ताओं के साथ साझा किया जा सके।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 1 अगस्त से लगातार घरेलू उपभोक्ताओं के घर-घर जा जाकर उन्हें जीरो खपत संबंधित विपत्र उपलब्ध करवाया जा रहा है।
