बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन एवं संचालन को लेकर मतदाता जागरूकता

WhatsApp Image 2025-11-02 at 5.55.08 PM

विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद( बिहार )-बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार आज औरंगाबाद जिले में सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (SVEEP) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला में मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया गया।यह कार्यक्रम लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया, ताकि प्रत्येक मतदाता मतदान के महत्व को समझे और बिना किसी भय, लालच या दबाव के मतदान केंद्र तक पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
पूर्वाभ्यास का आयोजन गांधी मैदान औरंगाबाद में किया गया। इस पूर्वाभ्यास में 800 स्कूली छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शी ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निदेशानुसार मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय अनुमंडल मुख्यालय में किया जा रहा है स्वीप कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी सह अपर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अंतरा कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाताओं की सजगता और भागीदारी पर निर्भर करती है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि औरंगाबाद जिला शत-प्रतिशत मतदान वाले जिलों में अपनी पहचान बनाए। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना भोला कुमार कर्ण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा रवि रौशन एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा तथा प्रारंभिक शिक्षा अभियान अमरितेश कुमार ने संयुक्त रूप से अपील की कि वे मतदान के दिन अपने परिजनों, मित्रों एवं समुदाय के अन्य सदस्यों को भी मतदान केंद्र तक अवश्य जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ-साथ लोकतंत्र में मतदान के महत्व को भी बताएं।
जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी ने बताया कि इस पूर्वाभ्यास के माध्यम से मतदाताओं में चुनावी जागरूकता का माहौल सृजित करने का प्रयास किया गया है। आगामी दिनों में जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायत स्तरों पर भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे, जिसमें “मतदान करें, गर्व से करें” और “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे संदेशों को आम जनता तक पहुँचाया जाएगा।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह सुरेंद् कुमार विद्यालयों के प्रधानाध्यापकगण जिला मुख्यालय स्थित सभी कोटि के विद्यालय के शिक्षक पिरामल फाऊंडेशन औरंगाबाद से रिया कुमारी आयुषी कुमारी आदि उपस्थित । सभी ने संयुक्त रूप से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों का संकल्प लिया।
मानव श्रृंखला पूर्वाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर, तख्तियां एवं स्लोगन लेकर मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। वातावरण “हर वोट की कीमत है, लोकतंत्र की नींव यही है” जैसे नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मतदान दिवस पर मतदान केंद्र अवश्य पहुँचें और शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन में अपनी भूमिका निभाएँ