पंचायती व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर हुई चर्चा- हिमांशु शेखर
BUREAU REPORT.
टिकारी( बिहार)- गयाजी जिला के टिकारी स्थित केसपा निवासी साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।श्री शेखर ने पदाधिकारी से आग्रह किया कि सभी पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम सभा एवं आम सभा की बैठकों का नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से ही पंचायत के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार की जानी चाहिए, जिससे जनभागीदारी बढ़े और योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि सशक्त ग्राम सभा ही पंचायत व्यवस्था की आत्मा है और इसी के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार किया जा सकता है।प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार ने भी पंचायतों को मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।