मुखिया संगीता देवी द्वारा जरूरतमंद वृद्धजनों को कम्बल वितरण किया गया
CORRWSPONDENT.
परैया : प्रखण्ड के मांझीयावा पंचायत के ग्राम ऊपरहुली में रविवार को महिला मुखिया संगीता देवी के द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल के अन्तर्गत कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में लगभग 150 गरीब, असहाय एवं वृद्धजनों बीच कम्बल वितरित किया गया इस कार्यक्रम में अहम् भूमिका मांझीयावा पंचायत के समाजसेवी नागेंद्र कुमार उर्फ़ शिव दाँगी को देखने को मिला शिव ने बताया की ऐसी –
ऐसी कई कार्यक्रम के माध्यम से गरीब परिवारों को जरूरतमंद पाठ सामग्री का वितरण संगीता देवी द्वारा किया जाता है इस कार्यक्रम के दरमियान जदयू के युवा प्रखण्ड अध्यक्ष गीतेश कुमार दाँगी, नवनीत कुमार उर्फ़ सोनू दाँगी, राजकुमार दाँगी के अलावे और अन्य व्यक्ति मौजूद थे