नवीनगर प्रखंड मुख्यालय में नया साल, नया संकल्प, नई जिम्मेदारी के साथ पदाधिकारी एवं कर्मियों ने मनाया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद( बिहार)- बिहार के औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड मुख्यालय में नया साल, नया संकल्प, नई जिम्मेदारी के साथ पदाधिकारी एवं कर्मियों ने 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 मनाया. इस दौरान अंचल अधिकारी नवीनगर निकहत परवीन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीननगर अरुण सिंह, उप प्रमुख नबीनगर लव कुमार सिंह , सहित अन्य कर्मियों ने मतदाता शपथ लिया. मतदाता शपथ के दौरान उप प्रमुख नबीनगर लव कुमार सिंह ने मतदाता शपथ पत्र पढ़कर उपस्थित लोगों को शपथ दिलाते हुए कहा कि
हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अछुन्नन रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. ऐसे तो राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 को लेकर कई टिप्स की जानकारियां भी दी गई है.