प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2026-01-13 at 5.52.21 PM

चंद्रमोहन चौधरी,
बिक्रमगंज । प्रखंड संसाधन बिक्रमगंज के तत्वावधान में कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन किया गया । जिसमें प्रखंड के चौदहों संकुल से प्रारंभिक पांच विषयों हिंदी,उर्दू,गणित,पर्यावरण, अंग्रेजी विषय से प्रथम चयनित प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की ।कार्यक्रम का उद्घाटन रितेश कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिक्रमगंज, डॉ अमरेंद्र कुमार मिश्रा प्राचार्य डॉ नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय, बिक्रमगंज,सेवानिवृत शिक्षक शिवचरण गुप्ता,भरत प्रसाद साह, कुमार चंद्रशेखर प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय कुसुम्हरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया ।कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार पाठक ने किया । प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिक्रमगंज ने बताया कि वर्ग 1 से पांच के अधिगम प्रतिफल को संरेखित करते हुए हिंदी,अंग्रेजी, उर्दू,पर्यावरण,अंग्रेजी विषयों से एक सर्वश्रेष्ठ टीएलएम के चयन को लेकर आयोजित किए गए इस मेला में सभी चौदहों संकुल से प्रथम चयनित प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की । यहां से चयन किए गए शिक्षक अपने सर्वश्रेष्ठ टीएलएम के साथ जिला स्तर पर अपना टीएलएम प्रदर्शित करेंगे ।

कार्यक्रम में चयन किए गए प्रतिभागी हिंदी विषय से इंदु देवी प्राथमिक विद्यालय रकसियां,अंग्रेजी विषय से संगीता कुमारी प्राथमिक विद्यालय मानपुर,गणित विषय से अनूपा कुमारी प्राथमिक विद्यालय मतुली,पर्यावरण विषय से पूजा देवी प्राथमिक विद्यालय इसरपुरा,उर्दू विषय से शहनाज बेगम उर्दू मध्य विद्यालय बिक्रमगंज चयनित हुए । कार्यक्रम में जज की भूमिका में रितेश कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिक्रमगंज, प्राचार्य डॉ अमरेंद्र कुमार मिश्रा, शिवचरण गुप्ता,भरत प्रसाद साह ने मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में जयप्रकाश,नीरज राय,सत्येंद्र कुमार सिंह,अभिमन्यु पटेल,संजय शर्मा, चंदन कुमार मिश्रा,राहुल देव ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई ।मौके पर प्रखंड के अलग-अलग विद्यालयों से शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रहे ।