बिहार गृह रक्षा वाहिनी औरंगाबाद के कोषाध्यक्ष जयराम पाठक निस्वार्थ भाव से करते हैं आम जनों की सेवा

WhatsApp Image 2026-01-04 at 5.19.39 PM

विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद( बिहार)- बिहार गृह रक्षा वाहिनी औरंगाबाद के कोषाध्यक्ष जयराम पाठक निस्वार्थ भाव से आम जनों की सेवा करते नहीं थकते. यह उक्ति किसी संवाददाता कि नहीं बल्कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी औरंगाबाद के जवानों का कहना है. बताते चलें के जयराम पाठक कोषाध्यक्ष बिहार गृह रक्षा वाहिनी औरंगाबाद के द्वारा जन सेवा के लिए 24 घंटों शीतलहर ठंड को देखते हुए जगह-जगह पर औरंगाबाद में अलाव की व्यवस्था की है .

जिसे लोगों द्वारा सराहनीय कार्य बताया गया है. ऐसे तो जयराम पाठक जी हमेशा निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहते हैं, चाहे वह गर्मी में पानी की व्यवस्था हो, गायों, पक्षियों के लिए या मनुष्य के लिए या पर्यावरण वातावरण की रक्षा के लिए के लिए पौधे लगाना हो हमेशा इन सभी के लिए तन मन धन से समर्पित व्यक्तियों में एक है . इनका जितना धन्यवाद किया जाए उतना ही कम है l श्री जयराम पाठक जी हमेशा जनता के बीच रहने वाले व्यक्तियों में से हैं ,चाहे दिन रहे या रात में गृहरक्षक रहे या कोई अन्य सभी के लिए दिन हो या रात हमेशा उपस्थित रहते हैं. इस कार्य के लिए लोग तारीफ करते नहीं थकते. लोगों का कहना है कि नि:स्वार्थ सेवा करना ही मानव का परम धर्म व कर्तव्य है. इसी उद्देश्य से जयराम पाठक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हैं.