अमर शहीद संतोष कुमार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
PREM KUMAR.
परैया : प्रखण्ड में अमर शहीद संतोष कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित होकर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जनसमूह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।इस मौके पर अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, कनक कुमारी, युवा नेता आकाश दयाल, जदयू नेता गीतेश कुमार दांगी, मनोज कुमार सिन्हा, डॉ प्रमोद कुमार वर्मा तथा दिवाकर कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
सभी वक्ताओं ने शहीद संतोष कुमार के साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान शहीद संतोष कुमार की पत्नी कनक कुमारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।