कठार गांव में युवती की हत्या, आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण

WhatsApp Image 2026-02-15 at 6.53.53 PM

PREM KUMAR.

शेरघाटी। थाना क्षेत्र के कठार गांव में रविवार शाम करीब 5:30 बजे एक युवती की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गीता देवी उर्फ गीता कुमारी के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र मांझी नामक व्यक्ति अपनी पत्नी के रहते गीता देवी के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गीता को सरसों के खेत में बुलाया और आक्रोश में आकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं शेरघाटी थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।