गयाजी कॉलेज श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय कमेटी के तत्वाधान में किया गया सम्मान समारोह का आयोजन
विश्वनाथ आनंद .
गया( बिहार)-स्थानीय गया जी कॉलेज स्थित एकता सभागार में श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान श्री रामनवमी की शोभायात्रा में झांकी एवं इसमें सहयोग करने वाले राम भक्तों को उनके प्रशंसनीय सेवा कार्यों के लिए अंग वस्त्र, तलवार, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार,बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य प्रो रणवीर नंदन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह ( बिहार- झारखंड) मोहन सिंह, शंकराचार्य मठ बोधगया के मठाधीश सदानंद गिरी, पूर्व सांसद रामजी मांझी, सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष राजू बरनवाल, कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह, महामंत्री मणिलाल बारिक,संयोजक अनिल स्वामी,संजू साव, कौशलेंद्र नारायण, गया कॉलेज गया के प्रधानाचार्य प्रो सतीश सिंह चंद्र, श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल, महिला संयोजिका सीमा सिन्हा आदि मंचासीन अतिथियों ने भगवान राम लाल के चित्र पर माल्यार्पण के कर स्वस्तिवाचन के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मंचासीन अतिथियों द्वारा श्री रामनवमी शोभायात्रा पर आधारित एक श्री राम पत्रिका का विमोचन किया गया।
अपने उद्घाटन संबोधन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि बीते 26 मार्च को गया जी की पुण्य भूमि पर रामनवमी की शोभायात्रा काफी शानदार रहा। काफी लंबे समय से शोभायात्रा निकाली जा रही है, लेकिन इस वर्ष की शोभायात्रा कई मायने में ऐतिहासिक और स्मरणीय रही। इसमें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी राम भक्त बधाई के पात्र हैं जिनके सहयोग से रामनवमी की शोभायात्रा सफल रही। शोभायात्रा महज सिर्फ जन्मोत्सव मनाने तक ही नहीं बल्कि देश की सांस्कृतिक और धार्मिक गौरव का प्रतीक है।डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि भगवान राम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, करुणा का संदेश देता है। आज उनके पदचिन्हों पर चलकर राम भक्त समर्पण और सेवा के साथ कार्य कर रहे हैं।प्रो रणवीर नंदन ने कहा की भगवान राम के जीवन चरित्र से हम सभी को सीखने की जरूरत है। राम शब्द में सबसे बड़ी शक्ति निहित है। उन्होंने रावण पर विजयी पाकर बुराइयों को समाप्त किया तभी वे राम कहलाए। आज आवश्यकता है कि भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात कर अपने राष्ट्र में राम राज्य स्थापित करें।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह मोहन सिंह ने कहा कि हिंदू समाज को मानस पटल पर एकजुट होकर देश विरोधी ताकतों को परास्त करने के लिए आगे आना चाहिए। गौ माता, तुलसी माता, साधु संतों और अपने अतिथियों का सम्मान करें। आज हिंदुओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। इसके बावजूद भी हम लोग एकजुट नहीं हो पा रहे हैं।
श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राजू बरनवाल ने रामनवमी की शोभायात्रा में सहयोग करने वाले सभी राम भक्तों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि राम भक्तों का उत्साह और उमंग ऐसा रहा कि पूरे बिहार में गया जी की रामनवमी शोभायात्रा की चर्चा हुई।कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने राम भक्तों के उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा करते हुए बताया कि मेहनत लगन और परिश्रम के कारण ही शोभायात्रा ऐतिहासिक और सफल रही। आप सबों के सहयोग और समन्वय से शोभायात्रा आने वाले वर्षों में भव्य और शानदार होगा।समाजसेवी प्रमोद कुमार भदानी ने कहा की रामनवमी की शोभायात्रा हिंदुओं के शक्ति प्रदर्शन का एक माध्यम है, जहां पर सभी हिंदू भाई- बहन एकजुट होकर आराध्य देव भगवान श्री राम जी के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित करते हैं। सही मायने में रामनवमी की शोभायात्रा ऐतिहासिक और भव्य रूप देने में आप सभी का सहयोग रहा।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी सूरज सिंह,कौशलेंद्र नारायण सिंह (संरक्षक), अनिल स्वामी (संरक्षक), राजू वर्णवाल (अध्यक्ष), क्षितिज मोहन सिंह (कार्याध्यक्ष), संजू साव (संयोजक), मणिलाल बारीक (महामंत्री), भोला पटेल (संयुक्त महामंत्री), हिमांशु कुमार ‘छोटू’ (उपाध्यक्ष), नवीन कुमार वर्मा (उपाध्यक्ष), शशिकांत मिश्रा (उपाध्यक्ष, श्री राम नगर), चंदन भदानी (उपाध्यक्ष, महावीर नगर), प्रताप सिंह (उपाध्यक्ष, शिवाजी नगर), बबलू आर्य (उपाध्यक्ष), मनीष सिंह (उपाध्यक्ष, विष्णुपद नगर), देवोत्थम कुमार (कोषाध्यक्ष), साकेत झा (यात्रा प्रभारी), राजू रजक, सुनील जी एवं प्रशांत कुमार (सह यात्रा प्रभारी), श्रीमती सीमा सिन्हा (महिला संयोजक), मुन्ना कुमार ‘वकील’ (मंत्री सह कानूनी सलाहकार), मुन्ना बजरंगी (मंत्री, वीर कुंवर सिंह नगर), राम बारीक (मंत्री, विष्णुपद नगर), बब्बन सिंह (सह मंत्री), विकास कुमार भदानी, कमल बारीक (श्री राम नगर), शशि कुमार चौरसिया (महावीर नगर), नवीन कुमार एवं पंकज कुमार (शिवाजी नगर), धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजनंदन वर्मा ‘गोरलाल जी’, विगान विश्वकर्मा (सभी मंत्री), दीपक पांडे (सह मंत्री, वीर कुंवर सिंह नगर), शिशुपाल जी (बागेश्वरी नगर), अमित मोहन मिश्रा (श्री राम नगर), गणेश सिंधानिया (सभी सह मंत्री), सूरज सिंह (मीडिया प्रभारी), अजय कुमार राजू (सह मीडिया प्रभारी), मुकेश मिश्रा (सूचना प्रभारी) सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी सदस्यों में मुन्ना सिंह (मानपुर), विक्रम गुरुदा (श्री राम नगर), नीरज कुमार (बागेश्वरी नगर), मुकेश चंद्रवंशी, विकास कुमार (टेला), राहुल कुमार (दुबहाल/विष्णुपद नगर), विनायक कुमार, शुभम कुमार (नई गोदाम/मध्य नगर), शशि सूर्यवंशी (श्री राम नगर), मुन्ना कुमार (लक्ष्मीबाग), बबलू कुमार (सराय रोड/मध्य नगर), राजेश कुमार (मध्य नगर), मुन्ना प्रसाद, यदु जी, राजेश गुप्ता एवं पप्पू कुमार (बागेश्वरी नगर), अनंत धीम ‘अमन’ प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त ममता गिरी एवं वीणा गिरी (सह संयोजक), करुणा सिंह एवं अर्पना मिश्रा (सह मंत्री) की भी सक्रिय भागीदारी रही।
