इन्दु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज रोहतास के शासी निकाय अध्यक्ष बने काराकाट सांसद राजा राम सिंह
चंद्रमोहन चौधरी.
बिक्रमगंज।स्थानीय इन्दु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज रोहतास के परिसर में अवस्थित प्रधानाचार्य कक्ष में शनिवार को महाविद्यालय शासी निकाय की एक बैठक की गई। जिसमें सर्व सम्मति से काराकाट सांसद राजा राम सिंह को शासी निकाय का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। पूर्व विधान पार्षद सह महाविद्यालय सचिव डॉ अजय कुमार सिंह ने सांसद राजा राम सिंह के नाम प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो डॉ अलाउद्दीन अजीजी ने किया। बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों को पूर्व विधान पार्षद सह महाविद्यालय सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और फूलों का माला देकर सम्मानित किया।
सांसद राजा राम सिंह, पूर्व विधान पार्षद सह महाविद्यालय सचिव डॉ अजय कुमार सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो डॉ अलाउद्दीन अजीजी के अलावा शिक्षाविद प्रतिनिधि प्रो डॉ सुरेन्द्र सिंह, प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो इंदल सिंह सहित शासी निकाय के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे। बैठक के अंत में महाविद्यालय के विकास के लिए कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। महाविद्यालय परिसर में एक मल्टी परपस हाल बनाने की निर्णय लिया गया। जो सभी तरह की सुविधाओं से सुसज्जित होगा। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं प्रायोगिक वर्ग नियमित चलवाने की भी निर्णय लिया गया।
