समृद्धि यात्रा में कार्यकर्ता की हुई थी बाइक की चोरी, जदयू कमेटी ने बाइक खरीदी कर सौंपा
DHIRAJ.
गया। जदयू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में जदयू पार्टी के पदाधिकारियों के सहयोग से मोहनपुर के कार्यकर्ता राकेश चौधरी को बाइक (होंडा शाइन एसपी 125) सौंपा गया है।जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि विगत 20 मार्च को टनकुप्पा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे जदयू कार्यकर्ता राकेश चौधरी की बाइक की चोरी हो गयी थी.महादलित परिवार से आने वाले राकेश चौधरी को बाइक नहीं रहने से पार्टी के कार्य करने में काफी परेशानी होती थी.
जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने कहा कि राकेश चौधरी महादलित परिवार से आते हैं, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं. इनको आने-जाने में काफी परेशानी होती थी. इसीलिए जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के साथियों के आर्थिक सहयोग कर राकेश चौधरी को बाइक दिया गया है।
जदयू परिवार की ओर से नया बाइक दिये जाने से राकेश चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए हैं।जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा और पार्टी के साथियों को धन्यवाद दिया एवं सभी का आभार व्यक्त किया.इस अवसर पर पार्टी का नेता कुंडल वर्मा, अरुण कुमार राव, पूनम कुशवाहा, ज्योति दांगी, रिंकू कुमारी, बबन चंद्रवंशी , धनंजय शर्मा, राकेश पांडे, प्रकाशराम पटवा, मसूद खान, बृजराज पांडे , शंभू सिंह, अवधेश प्रसाद,सुलतान अहमद, पप्पू दांगी, शहजाद शाह, शंकर चौधरी, धीरेंद्र वर्मा, उपेंद्र कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, पवन सिंह, पिंकी देवी, सहित कई नेता उपस्थित थे।
