नव सृजन संस्था ने प्रदान किया ‘सर्वश्रेष्ठ पत्रकार’ एवं ‘सर्वश्रेष्ठ ब्यूटीशियन’ सम्मान

WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.42.35 PM

विश्वनाथ आनंद .
पटना( बिहार )-सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय नव सृजन संस्था, कदम कुआँ, पटना की सचिव पूजा ऋतुराज द्वारा इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ सम्मान’ दो विशिष्ट प्रतिभाओं को प्रदान किया गया। यह सम्मान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को उनके समर्पण, प्रतिभा और सेवा भावना के लिए दिया जाता है।इस अवसर पर तापमान पत्रिका के संपादक श्री बिंदेश्वर कुमार गुप्ता को ‘सर्वश्रेष्ठ पत्रकार सम्मान’ तथा गया जी स्थित मेही ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती स्नेही कुमारी को ‘सर्वश्रेष्ठ ब्यूटीशियन सम्मान’ से अलंकृत किया गया।संस्था की ओर से दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों विभूतियों का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।श्री बिंदेश्वर कुमार गुप्ता को पत्रकारिता, समाज-सांस्कृतिक लेखन, निष्पक्ष संपादन एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने हेतु सम्मानित किया गया।

उन्होंने अपने लेखन और संपादन के माध्यम से समाज को जागरूक करने एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।वहीं श्रीमती स्नेही कुमारी को सौंदर्य-कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, आधुनिक तकनीकों के प्रयोग, नवाचारी सेवाओं तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके द्वारा संचालित मेही ब्यूटी पार्लर आज क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा और आत्मविश्वास का केंद्र बन चुका है।इस अवसर पर संस्था की सचिव पूजा ऋतुराज ने कहा कि“समाज में ऐसे प्रतिभाशाली और समर्पित लोगों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। यह सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।संस्था के अन्य सदस्यों ने भी दोनों सम्मानित व्यक्तियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया समर्पित प्रयास समाज के लिए अनुकरणीय है तथा ऐसे सम्मान समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करते हैं।