खड़गे, खेड़ा का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान -काँग्रेस

WhatsApp Image 2026-04-09 at 3.13.36 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार)-असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरम द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के विरुद्ध की गई अभ्रद और घटिया भाषा पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक व अस्वीकार्य है। इस संबंध में अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के दिशा -निर्देशों पर गयाजी के स्थानीय टावर चौक पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा का पुतला दहन कर काँग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया.पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी, जिला महासचिव सह प्रवक्ता ओंकार नाथ सिंह, जिला इंटक के महासचिव टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, युवा कॉंग्रेस के अध्यक्ष विशाल कुमार, मुन्ना मांझी, मोहम्मद शमीम आलम,

असंगठित मजदूर संघ के जिला महासचिव विनोद बनारसी, अमरजीत कुमार, सुजीत गुप्ता आदि ने खड़गें- खेड़ा का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारों को बुलंद करते हुए कहा कि मल्लिका अर्जुन खड़गे देश के उच्च सदन राज्य सभा में विरोधी दल के लोकप्रिय नेता है, उनका अनुभव, कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है। पवन खेड़ा कॉंग्रेस के प्रखर, ईमानदार एवं वेवाक प्रवक्ता है , इसलिए इन दोनों का अपमान किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि देश के प्रगतिशील समाज का अपमान है।नेताओं ने कहा जो भारत वासी असम में मुख्यमंत्री की इस घिनौनी वक्तव्य को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सुन रहे हैं, उन्हें थू – थू कर रहे हैं, क्योंकि राजनीति में कभी भी कोई व्यक्ति ऐसे भाषा का प्रयोग नहीं किया है।नेताओं ने कहा कि असम में अपनी करारी हार से बौखलाए मुख्यमंत्री अनाप- स्नाप बोल रहे हैं।