टेकारी राज इंटर स्कूल के छात्र-छात्रा कई समस्याओं के कारण शिक्षा से हो रहे हैं वंचित -मोहम्मद जफर बारी अंसारी

WhatsApp Image 2026-04-07 at 2.16.38 PM

विश्वनाथ आनंद .
टिकारी (बिहार)- टिकारी के राज इंटर स्कूल के छात्र- छात्रा इन दिनों कई समस्याओं के कारण शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो रहे हैं. इस संबंध में टिकारी के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि टिकारी के राज इंटर स्कूल के छात्र-छात्रा कई समस्याओं को लेकर शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो रहे हैं. उन्होंने विद्यालय की समस्या को लेकर जिला पदाधिकारी गया एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है. उन्होंने लिखे पत्र में कहा है कि विद्यालय में शिक्षकों का अभाव है,वहीं दूसरी तरफ छात्र-छात्राओं को खेल में बढ़ावा देने के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं है.

उन्होंने कहा कि विद्यालय में खेल के मैदान एवं छात्रावास होने के बावजूद भी देख-रेख के अभाव में दम तोड़ रहा है. एक तरफ सरकार छात्र-छात्राओं को शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों करोड़ रुपए पानी की तरह बहा रहा है. वही टिकारी राज इंटर स्कूल के छात्र-छात्रा कई समस्याओं के कारण शिक्षा से वंचित हो रहे हैं. जबकि ब्रिटिश शासन काल में राज इंटर स्कूल शिक्षा को लेकर अपनी पहचान कायम कर चुका था. उन्होंने कहा कि मानव जीवन के उत्थान के लिए शिक्षा तथा शारीरिक मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी है. उन्होंने जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी गया को शीघ्र समस्याओं को दूर करने की मांग किया है.