सांसद ने भाजपा के दिवंगत बूथ अध्यक्ष के परिजनों से मुलाकात की, घर में शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किए

WhatsApp Image 2026-04-07 at 7.37.48 PM

DHIRAJ.

गया जी।चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने एक बार फिर मानवता और अपने वादे को निभाने का उदाहरण पेश किया है। मंगलवार देर शाम वे हंटरगंज प्रखंड के जोरी क्षेत्र स्थित पोस्तिया गांव पहुंचे और भाजपा के दिवंगत बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात की है। ज्ञात हो कि सुरेंद्र यादव के निधन के बाद उनका परिवार कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। उस समय सांसद ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। अपने इसी वादे को निभाते हुए उन्होंने सुरेंद्र यादव के पुत्र और पुत्री के आगामी 27 अप्रैल 2026 को होने वाले विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

इस दौरान सांसद ने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि वे हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने दोनों बच्चों के सुखद और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। सांसद की इस मदद से परिवार के लोगों ने राहत महसूस की और उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से शादी की तैयारियों में काफी सहूलियत मिलेगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, मंडल अध्यक्ष गायत्री देवी, पूर्व महिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अरुण सिंह, मुखिया मनोज पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।