15 फरवरी को शहीद सूबेदार संतोष कुमार की मूर्ति का होगा अनावरण, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया स्थल निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-02-12 at 5.12.12 PM

PREM KUMAR.
परैया। आगामी 15 फरवरी को आमोखर गांव में शहीद सूबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रवीण कुंदन, एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, प्रखंड विकास पदाधिकारी आई.एस. ट्विंकल, अंचल अधिकारी केशव किशोर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अपने सुझाव दिए।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ज्योति दाँगी, सदस्य आयोग अमित दाँगी, थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद विद्यार्थी, समाजसेवी नागेंद्र कुमार उर्फ शिवजी, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, गीतेश दाँगी, सोनू दाँगी समेत कई लोग मौजूद रहे। साथ ही शहीद सूबेदार संतोष कुमार की पत्नी कनक कुमारी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने बताया कि शहीद सूबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का अनावरण पूरे सम्मान और गरिमा के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, मंच, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।