मध्य विद्यालय पार परैया में वार्षिकोत्सव के अवसर पर नामांकन अभियान का उत्साहपूर्ण आयोजन
PREM.
परैया प्रखण्ड के परैया खुर्द पंचायत स्थित मध्य विद्यालय पार परैया में वार्षिकोत्सव के अवसर पर नामांकन अभियान हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां नए छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षिका सुप्रिती कुमारी, ज्योति कुमारी एवं शिल्पी कुमारी ने नव नामांकित छात्र-छात्राओं को चंदन लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर उनका अभिनंदन किया।
इस पहल से बच्चों में विद्यालय के प्रति उत्साह और आत्मीयता का भाव स्पष्ट रूप से झलका।कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षक जनेश्वर प्रसाद, सुरेश यादव, धर्मेंद्र चौधरी, अरविंद कुमार, वरीय शिक्षक अशोक कुमार तथा अभय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस आयोजन ने न केवल नामांकन अभियान को गति दी, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार का यह प्रयास निश्चित रूप से क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार को नई दिशा .
