प्रवेशोत्सव के तहत सभी बच्चों के नामांकन हेतु अनुग्रह स्कूल के बच्चों ने निकाला मार्च

WhatsApp Image 2026-04-06 at 5.15.10 PM (1)

विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद (बिहार)-नए सत्र में बिहार सरकार के शत प्रतिशत बच्चों को स्कूल में नामांकन हेतु अप्रैल महीने में राज्य भर में शुरू हुआ “प्रवेशोत्सव” के क्रम में पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय के बच्चों ने प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर बैंड के नामांकन अभियान चलाया।प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों ने विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में भ्रमण कर सरकारी विद्यालयों में प्राप्त हो रहे सुविधाओं एवं बीपीएससी से चयनित होकर पढ़ा रहे शिक्षकों के बारे में लोगों को जानकारियां मुहैया कराया।प्रधानाध्यापक ने कहा शहरी क्षेत्रों में अनामांकित बच्चे कम मिलते हैं .

लेकिन दानी बिघा,नागा बिघा एवं लक्ष्मण बिघा आदि क्षेत्रों में रह रहे बाहर से आकर बसे परिवारों में अनामांकित बच्चे मिलते है जिसे विद्यालयों से जोड़ दिया जाता है। अनुग्रह मध्य विद्यालय में नामांकन लेने की होड़ मची है और ये बदल एवं मजबूत हो रहे सरकारी सकूलों की स्थिति को बयां करती है। नामांकन अभियान के मार्च को प्रातः प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यालय की शिक्षिका शारदा सिंह, करुणा सिन्हा एवं ज्योति मौर्या के साथ बीएड डीएलएड के प्रशिक्षु भी सम्मिलित थे।