उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-03-31 at 6.33.36 PM

विश्वनाथ आनंद .
पटना /धनबाद ( झारखंड)-विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में आरोग्य दूत के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को डी.आर. डी.हॉल धनबाद में सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. बताते चलें कि सिविल सर्जन धनबाद आलोक विश्वकर्मा,जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक कुमार झा, जिला अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है.

इस संबंध में शिक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि विद्यालय के तमाम आरोग्य दूत कर्मियों ने निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन किया ,जिसका परिणाम है कि आज जिला स्तरीय पदाधिकारीयो ने सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है. उन्होंने कहा कि यह खुशी जीवन का एक पल है. ऐसे कार्य करने के लिए पदाधिकारीयो ने हम सभी को सम्मान प्रमाण पत्र देकर मनोबल बढ़ाने के लिए, जो प्रेषित किए हैं जो काबिले तारीफ है. इसके लिए तहे दिल से सभी पदाधिकारी गणों को शुक्रिया अदा करता हूं. कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.