आपसी भाईचारा व सहयोग हमेशा बनाकर रखें : देवराज इन्द्र
DHIRAJ.
मंदिर निर्माण में सहयोग करने वालों को किया गया सम्मानित
गया जीशहर के डेल्हा थाना परिसर स्थित कैलाश देव मंदिर के निर्माण में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है। थाना परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर के निर्माण से लेकर यज्ञ संपन्न होने तक हर क्षेत्र में सहयोग करने वाले को थानाध्यक्ष देवराज इन्द्र ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस दौरान मंदिर की आधार शिला रखने वाले कारीगर से लेकर मंदिर की सजावट करने वाले और यज्ञ पूर्ण कराने वाले आचार्य तक को सम्मानित किया है।
आपसी भाई चारा हमेशा बनाकर रखें.
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुये थानाध्यक्ष देवराज इन्द्र ने कहा कि डेल्हा क्षेत्र के लोगों के बीच जो आपसी भाईचारा है वह हमेशा बनाकर रखें। आज हम है कल कोई और पदाधिकारी यहां आयेगें लेकिन आपलोग यहीं रहेगें। आपसी संबंध कभी खराब नहीं होने दे। उन्होनें कहा कि इस थाना परिसर में जो आपलोगों ने सहयोग कर मंदिर का निर्माण कराया है वह एक मिशाल है। इसके निर्माण में इस मंदिर निर्माण में शिक्षक, अधिवक्ता,छात्र, श्रमिक,किसान, समाजसेवी, पार्षद,दुकानदार, व्यवसायी सहित हर वर्ग के लोगों ने सहयोग किया। आपसभी के सहयोग का कोई ऋण नहीं चुकाया जा सकता है। इस मौके पर एसआई राजीव दुबे, अमृत कुमार, ललन कुमार , गुडडू यादव,सूरज राणा, दूर्गा यादव, देवुजी,रामजगन गिरी, रोहित यादव, आशिष दुबे,डा हिमांशु, प्रिंस कुमार, सुदामा प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
