भाजपा किसान मोर्चा बुथ संख्या 236 पर मन की बात सुने डा मनीष पकंज मिश्रा

WhatsApp Image 2026-03-29 at 3.09.59 PM

DHIRAJ.

प्रधानमंत्री के ओजस्वी विचार जन-जन तक एक सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं।- डा मनीष पकंज मिश्रा

“मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और जागरूक करने का सशक्त माध्यम है,- राजेंद्र अधिवक्ता संतोष ठाकुर,

गया जी।भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय, बूथ संख्या 236 पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बातके 132वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को गंभीरता से सुना और उनसे प्रेरणा ग्रहण की।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी जी ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में खाड़ी क्षेत्र से जुड़े घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए शांति और कूटनीति के महत्व पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने खेलों के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि की सराहना की और कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंनेआत्मनिर्भरता, नवाचार और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के ओजस्वी विचार जन-जन तक एक सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और जागरूक करने का सशक्त माध्यम है, जो समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।आज मन की बात सुनने वाले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता,संतोष ठाकुर,गोपाल प्रसाद यादव,राणा रंजीत सिंह,हीरा यादव,अभिषेक कुमार,शेखर कुमार,मंटू कुमार,कुंदन सिंह,बबलू गुप्ता,महेश यादव।