परैया में शोक की लहर: सेवानिवृत्त शिक्षक नरेन्द्र कुमार का निधन

WhatsApp Image 2026-03-26 at 6.20.14 PM

PREM.

परैया क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब सेवानिवृत्त शिक्षक नरेन्द्र कुमार का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।परिजनों के अनुसार, नरेन्द्र कुमार शिक्षा जगत के एक सम्मानित और समर्पित व्यक्तित्व थे। उनके बड़े पुत्र प्रोफेसर राजीव रंजन प्रकाश ने बताया कि उनके पिता ने +2 उच्च विद्यालय परैया में लगभग 15 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वे उच्च विद्यालय सर्वोदय खनेटू में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहे। वर्ष 2011 में वे सेवानिवृत्त हुए।

निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके छोटे पुत्र संजीव रंजन प्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी गहरा शोक व्याप्त है।
स्वर्गीय नरेन्द्र कुमार का अंतिम संस्कार गया जी के पवित्र विष्णुपद में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुखद समाचार पर परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार दांगी, आकाश दयाल, मृत्युंजय दयाल, समाजसेवी नागेंद्र कुमार उर्फ शिवजी, सुजीत कुमार दांगी, ब्रजेश कुमार भदानी, गीतेश दांगी, गुड्डू गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।