62 साल के लंबे इंतजार के बाद भी ढाढर सिचाई परियोजना में पानी के लाले-कॉंग्रेस
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)-मगध प्रमंडल के गयाजी , जहानाबाद, नवादा जिला के हज़ारों एकड़ भूमि को सिंचित करने हेतु तिलैया- ढाढर सिचाई परियोजना की परिकल्पना सर्वप्रथम 1964 में जहानाबाद के तत्कालीन सांसद सत्यभामा देवी के प्रयास तथा तत्कालीन केंद्रीय मंत्री के एन राव की पहल पर 1974 में केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 43 लाख जारी करने पर योजना का काम चालू होने के बाद 1978 में समझौते के आधार पर तिलैया- ढाढर परियोजना की रूपरेखा बनने के बाद काम धीमी गति से चलने तथा लगातार संघर्ष के बाद 2020 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गया ,नवादा की सीमा पर फतेहपुर प्रखंड के दोनैया, सोहजना गांव स्थित ढाढर नदी पर 300 करोड़ के निर्मित बाँध का उद्घाटन करने के बाद भी तिलैया डैम से पानी बिहार से झारखंड के विभाजन के बाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को सालों भर पाणि नहीं मिल पाता है जिसके समाधान हेतु केंद्र सरकार द्वारा गठित सेंट्रल वाटर ट्राइब्यूनल में बिहार सरकार के जाने के वर्षों बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से किसानों में भारी मायूसी है।
उपर्युक्त बातें बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, फतेहपुर प्रखंड कॉंग्रेस अध्यक्ष बाल मुकुंद पांडेय, पंकज कुमार पंकज, युवा कॉंग्रेस फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार, बुलंद अख्तर, प्रदीप मांझी, ब्रह्मदेव पासवान, आदि ने कहा कि बिहार सरकार की उदासीनता के कारण तिलैया जलाशय से 02 लाख एकड़ फीट पानी टनल के जरिए ढाढर नदी में अभी तक नहीं गिरने से यह परियोजना पूरी तरह वर्षा के पानी पर निर्भर रहने से मगध के तीन जिला के किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।नेताओं ने कहा कि इस योजना की बाट जोह रहे सैकड़ों गांवों के किसान- मजदूर को 62 साल के बाद भी इस परियोजना से चहुंमुखी लाभ नहीं मिल रहा है, जिसका निदान झारखंड सरकार से तिलैया डैम से पानी की समस्या का समाधान करने से ही सम्भव है, जिस कोई भी प्रगति नहीं है, जबकि मगध के ही उत्तर कोयल सिचाई परियोजना के लिए राशि उपलब्ध कराने पर तिलैया ढाढर सिचाई परियोजना का भी पानी की समस्या तथा शेष बचे कार्य पूरे होगें, परंतु ऐसा नहीं होने से किसानों में भारी निराशा है।नेताओ ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी, संघर्ष समिति, किसान मजदूर मगध प्रमंडल के गयाजी, जहानाबाद, नवादा के किसानों के बिच जनजागरण चला कर दोनैया- सोहजना बराज पर धरना-प्रदर्शन एवं घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित कर सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर इस कार्य को कार्यान्वयन कराने का प्रयास किया जाएगा.