बिहार का इतिहास गौरवशाली, समृद्ध और प्रेरणादायक रहा है,- डा मनीष पकंज मिश्रा

WhatsApp Image 2026-03-22 at 6.13.31 PM

DHIRAJ.

बिहार तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हम इस महान भूमि के निवासी हैं।- राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर

गरिबों अनाथो बेसहारा लोगों को भाजपा के लोगों करते हैं मदद, लेकिन गया शहर में नही

गया जी।114वी बिहार दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, भाजपा नेता . राणा रणजीत सिंह एवं विजय प्रसाद गुप्ता उर्फ काला नाग ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली, समृद्ध और प्रेरणादायक रहा है, जिसने न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को ज्ञान, संस्कृति और सभ्यता का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही बिहार शिक्षा, आध्यात्म और सामाजिक समरसता का केंद्र रहा है, जहां से महान विद्वानों, संतों और विचारकों ने जन्म लेकर समाज को दिशा दी है।

डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि आज का बिहार तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हम इस महान भूमि के निवासी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे बिहार की समृद्ध विरासत को संजोए रखने के साथ-साथ इसके विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और राज्य सरकार के सहयोग से बिहार में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता में कहा कि बिहार दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि अपनी पहचान, संस्कृति और गौरव को याद करने का भी अवसर है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से अपील की कि वे अपने ज्ञान, परिश्रम और समर्पण से बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। अंत में सभी नेताओं ने बिहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को पुनः बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं है।