मुस्लिम समुदाय लोगों ने ईद-उल-फितर, महापर्व के अवसर पर नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

WhatsApp Image 2026-03-21 at 10.03.58 AM

विश्वनाथ आनंद .
पटना ( बिहार)-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल फितर के महापर्व पर नवाज अदा कर देश मेंअमन चैन की दुआ मांगी. बताते चलें कि ईद न केवल इबादत और शुक्राने का दिन है बल्कि भाईचारे, मोहब्बत व खुशियों को बांटने का भी एक खास मौका है। इसी भावना के साथ ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को बिहार प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया।

ईद के मौके पर सुबह से ही ईदगाहों एवं विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी तथा एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस संबंध में मोहम्मद इबरार आलम ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान बताया कि इस्लामी कैलेंडर च…