आगामी 24 मार्च से फल्गु नदी को श्रमदान से सफाई व स्वच्छ करने के के लिएअभियान का किया जाएगा शुभारंभ
विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार)-विश्व प्रसिद्ध अंतः सलिला, मोक्ष दायिनी, फल्गु नदी के पूर्वी छोर के सलेमपूर से अलीपूर तथा पश्चिमी छोर के केंदुई से कंडी तक बसे लोगों के द्वारा श्रमदान से सफाई एवं स्वच्छ रखने का अभियान का शुभारंभ लोक आस्था के महापर्व चैती छठ 24 मार्च 2026 से करने का निर्णय लिया गया है। श्रमदान से फल्गु स्वच्छ बनाओ ,अभियान के संयोजक प्रो विजय कुमार मिट्ठू, अध्यक्ष महंथ बावन भगवान, महासचिव बैजू प्रसाद, प्रो दीनानाथ, प्रो बी के पी वर्मा, पवन कुमार, अजीत कुमार शर्मा, ओंकार नाथ सिंह, अरविंद कुमार सिंह, गौतम सिंह, चुन्ना यादव, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, संतोष चौरसिया, तारकेश्वर नाथ पटवा, राणा रंजीत सिंह, आदि ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि फल्गु नदी के उद्गम स्थल से गयाजी शहर तक कई बाँध बनने, बालू खनन, नाली की पानी, कुड़ा डालने तथा पहले की तरह लगातार सोई नहीं चलने से आबादी वाले हिस्से में झाड़ी, कुश, गंदगी से इसकी स्वच्छता तार- तार हो रही है, जिसे हमेशा साफ़ रखने के लिए सालों भर छुट्टी के दिन प्रत्येक रविवार को घंटा, दो घंटा श्रमदान से इस विश्व प्रसिद्ध नदी को स्वच्छ रखा जा सकता है।
इस अभियान से फल्गु नदी के पश्चिमी छोर के केंदुई, डण्डी बाग, घुघरि टांड, लखनपुरा, विष्णुपद , देव घाट, गायत्री घाट, ब्राह्मणी घाट, पिता महेश्वर घाट, महादेव घाट, सीढिया घाट, किरानी घाट, राय बिंदेशवरी घाट, मोरीया घाट, पंचायती अखाड़ा घाट, रामशीला घाट, कंडी आदि क्षेत्रों के लोगों तथा पूर्वी छोर के भदेजा- भदेजी , सलेमपूर, स्वामि सहजानंद सरस्वती कॉलोनी, भूसनडा, लखीबाग , उतरी लखीबाग , जनकपूर, हेठ मानपूर, पटवा टोली, अलीपूर, शादीपूर क्षेत्रों के लोगों को जोड़ने हेतु जनजागरण चलाया जाएगा।श्रम दान महादान के नारों को बुलंद करते हुए स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी बनाने हेतु गयाजी वासियों से नम्र निवेदन है कि लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के दिन से फल्गु नदी में अपने अपने मुहल्ला, गांव, टोला के सामने नदी में उतर कर श्रमदान से सफाई कार्य शुभारंभ करने की कृपा करें।
