दीवार गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, गॉव में शोक की लहर

WhatsApp Image 2026-03-21 at 5.05.18 PM

PREM.

परैया : थाना क्षेत्र के परैया खुर्द पंचायत के ग्राम बुढ़ परैया में एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गॉव में शोक की लहर फैल गई है।मृतक सुभम कुमार उर्फ़ बौधा के पिता सुजीत पासवान ने बताया कि बीती रात हल्की बूंदा – बांदी हुई थी। बूंदा – के कारण अर्ध-मिट्टी और अर्ध-ईंट से बनी दीवार अचानक से शनिवार को लगभग 11 बजे (दिन ) में गिर गई, जिसके नीचे बच्चा दब गया। परिजनों ने तुरंत बच्चे को मलबे से निकालकर परैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर ईलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई।

घटना के बाद बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव को गॉव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार दाँगी , समाजसेवी अमर सिंह उर्फ पप्पू चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी सहित कई ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।