अखिल ग्रामीण युवा विकास समिति के तत्वाधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

WhatsApp Image 2026-03-19 at 7.45.50 PM

RAJIV.

कांटी प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन रानी पोखर के समीप अखिल ग्रामीण युवा विकास समिति के तत्वाधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांटी एवं मड़वन प्रखंड के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के उत्साह और सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जदयू विधायक इंजीनियर अजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक अजीत कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को निखारना और युवाओं को सही दिशा देना रहा। आयोजन के दौरान अखिल ग्रामीण युवा विकास समिति द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल और कप प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर मुखिया ज्ञान कौशिक, जिला पार्षद आभा ठाकुर, कार्यक्रम प्रबंधक सत्य प्रकाश, कोऑर्डिनेटर सौरभ सिंह, संस्था के सचिव सुबोध कुमार पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।