परैया के ग्राम दखनेर में वार्षिक परीक्षा के बाद सम्मान समारोह आयोजित
PREM KUMAR.
परैया प्रखंड के ग्राम दखनेर स्थित किड्स प्ले स्कूल में वार्षिक परीक्षा के उपरांत मार्कशीट वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यालय के निर्देशक राजेश पाण्डेय द्वारा सम्मानित किया गया। बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने सभी छात्रों को आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे और सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में अभिभावकों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ा।
