यूपीएससी पास करने वाली वैष्णवी को सम्मानित करते रॉकी यादव
DHIRAJ.
गया जी।युवा नेता राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव बेलागंज प्रखण्ड के दादपुर गांव पहुँचकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बेलागंज का झंडा बुलंद करने वाली दादपुर निवासी होनहार बिटिया, बहन सुश्री वैष्णवी के सम्मान समारोह में शामिल हुआ तथा वैष्णवी को गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया, साथही अपनी माँ बेलागंज विधायिका मनोरमा देवी के तरफ से वैष्णवी को आईपैड देकर शुभकामनाएँ प्रेषित किया, रॉकी यादव ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा की
बहन वैष्णवी की यह उपलब्धि हमारे क्षेत्र के युवा साथियों के लिए बड़ी प्रेरणा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इनसे सीख लेकर हमारे क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा शिक्षा और परिश्रम के बल पर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें तथा समाज और राष्ट्र की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।दादपुर की बिटिया की यह गौरवशाली उपलब्धि पूरे बेलागंज और गयाजी जिले के लिए गर्व का विषय है।बहन वैष्णवी को उज्ज्वल भविष्य के लिए पुनः हार्दिक शुभकामनाए।
