मोरहर नदी से अवैध रूप से बालू लोड कर रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया।
PREM.
परैया (गया)। परैया थाना क्षेत्र के कपसिया पंचायत स्थित बैकटपुर के पास मोरहर नदी से अवैध रूप से बालू लोड कर रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार परैया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोरहर नदी से अवैध तरीके से बालू का खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से ढुलाई की जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बैकटपुर के पास नदी घाट से बालू लोड कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ लिया।पुलिस को देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई।इस संबंध में परैया थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से बालू लोड कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
