गुरारू प्रखण्ड के बहबलपुर गांव में राम भक्त माता सेवरी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

WhatsApp Image 2026-02-08 at 4.23.53 PM (1)

PREM KUMAR.

गुरारू प्रखण्ड : स्थित ग्राम बहबलपुर में रविवार को राम भक्त माता सेवरी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में टीम के अध्यक्ष एवं सदस्यगणों की सक्रिय भागीदारी रही।इस अवसर पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के वरिष्ठ नेता एवं गुरारू प्रखण्ड अध्यक्ष श्री चौधरी माँझी, परैया प्रखण्ड अध्यक्ष श्री रामेश्वर माँझी तथा कुर्मावा पंचायत के पूर्व मुखिया श्री विलास माँझी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान माता सेवरी के जीवन, त्याग और रामभक्ति पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और युवाओं से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।समारोह शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।