भाईचारा और रंगों का त्योहार: डॉ. संतोष सुमन
DHIRAJ.
गया जी,होली मिलन समारोह के दौरान बिहार सरकार के मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और रंगों का त्योहार है जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। सोमवार को गयाजी शहर के गोदावरी स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में उन्होंने शांति, सौहार्द और क्षेत्र के समुचित विकास पर विशेष जोर दिया।डॉ. सुमन ने गया और जहानाबाद सहित बिहार में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास के एजेंडे पर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से औद्योगिक कॉरिडोर के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय युवाओं को लाभ मिलेगा।
उन्होंने अपने पिता एवं वरिष्ठ नेता जीतन राम मांझी के अनुभवों का उल्लेख करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन और मर्यादा का पालन करने का आह्वान किया। साथ ही लोगों से अपील की कि वे पुरानी कड़वाहटों को भुलाकर एकता, सद्भाव और प्रेम के साथ होली का पर्व मनाएं। समारोह में हम के जिला अध्यक्ष नारायण मांझी, जिला प्रवक्ता दिवाकर कुमार सिंह, जिला सचिव राकेश कुमार, रूबी देवी, पंकज सिंह, सुधीर यादव सहित
बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।