अजय कुशवाहा बने गया जिला जदयू अध्यक्ष, विरेंद्र चंद्रवंशी ने दी बधाई
PREM.
गया (बिहार): जनता दल (यूनाइटेड) के गया जिला अध्यक्ष पद पर श्री अजय कुशवाहा के मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।परैया प्रखंड के जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य विरेंद्र चंद्रवंशी ने संपर्क सूत्र के माध्यम से श्री कुशवाहा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि श्री कुशवाहा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से गया जिला में पार्टी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।विरेंद्र चंद्रवंशी ने विश्वास जताया कि नए जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्री अजय कुशवाहा के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।