वजीरगंज में हिन्दी-मगही साहित्यिक मंच ने मनाई होली मिलन समारोह

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.13.03 PM

-मगही एवं पारंपरिक होली गीतों पर झूमते रहे लोग.
विश्वनाथ आनंद.
गया जी (बिहार)- गया जिला के हिन्दी-मगही साहित्यिक मंच के सदस्यों ने दखिनगांव में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में मंच के सदस्य सहित क्षेत्र के जाने-माने मगही लोक गीत कलाकारों ने होली गीतों का प्रदर्शन किया, जिस पर लोग झूमते रहे एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मंच संरक्षक कमला प्रसाद सिंह, कृष्णचन्द्र चौधरी ने कहा कि इस पर्व पर अगर देश के सभी घरों में जब तक खुशियां नहीं होती तब तक इस होली पर्व का मतलब पूरा नहीं होगा। सक्षम लोग तो विभिन्न भौतिक संसाधनों का प्रयोग भी करते हैं,

लेकिन आज भी कई गरीबों के घरों में साधारण सा पुआ-पकौड़ी नहीं बन पाता है। आपसी सौहार्द को कायम रखने के लिए हमलोग पुराने द्वेश को भूलकर एक दूसरे को गले लगाएं। धर्म और जाति तथा उंच-नीच के भेद को खत्म करते हुए होली पर्व मनाएं। मौके पर पंकज कुमार संजय, बच्चू शर्मा, ओमप्रकाश यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, कृष्णा सिंह, मो आरिफ हुसैन, क्रांतिविर शर्मा, ललन कुमार, अमित कुमार, डॉ0 स्वाति, डॉ जयप्रकाश, रामचन्द्र दास, पमपम सिंह, पवितर सिंह, सुधीर सिंह, संजय सिंह उर्फ मांगो दा, टींकू वर्मा, रवि सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।