मां मथुरासानी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली कलश यात्रा

WhatsApp Image 2026-02-25 at 8.47.43 PM

DHIRAJ.

गया जी। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्री श्री 1008 मां मथुरासिनी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिवस का कार्यक्रम भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ है। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही है।कलश यात्रा माहुरी वैश्य भवन से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा होते हुए पितामहेश्वर पहुंची, जहां से जल लेकर पूजा-संकल्प के साथ पुनः यात्रा आगे बढ़ी है। इसके बाद श्रद्धालु गुरुद्वारा रोड स्थित माहुरी वैश्य मंडल भवन पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई हू। कलश स्थापना के पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 3:00 बजे से धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ तथा शाम 7:00 बजे से प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कथा व्यास आचार्य दीपक जी पांडे द्वारा पांच दिवसीय प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रतिदिन जारी रहेगा।कलश यात्रा में गया जी की माता एवं बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। लगभग 800 से 900 धर्मप्रेमियों की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजकों ने बताया कि पांच दिवसीय इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।