प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” द्वारा सोलर मेला 2026 का आयोजन किया गया
DHIRAJ.
आम नागरिकों को बिजली के भारी-भरकम बिल से मुक्ति दिलाना और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना
गया जी।हरिदास सेमीनारी इंटर कॉलेज गया जी के प्रेक्षागृह में “प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” अंतर्गत रूफ टॉप सोलर प्रणाली के अधिक से अधिक इस्तेमाल और अधिस्ठापन संबन्धित जागरूकता फैलाने के लिए एक सोलर मेला 2026 का आयोजन किया गया है जिसका शुभारंभ शशांक शुभंकर, जिला पदाधिकारी गया जी, संदीप प्रकाश, विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति अंचल गया और अभिषेक पलासिया नगर आयुक्त गयाजी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया है । इस कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी गया जी ने उपस्थित विद्युत उपभोक्ताओं विभिन्न सोलर वेंडरों के प्रतिनिधियों एवं जनसमूहों को संबोधित करते हुए सोलर प्रणाली की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बिजली के भारी-भरकम बिल से मुक्ति दिलाना और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि गया जिले में तेजी से लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। कई परिवार ऐसे हैं
जो अब अपने खपत के अतिरिक्त सोलर यूनिट उत्पादन कर बिजली ग्रिड में दे रहे है और अपना बिजली बिल शुन्य कर रहे है। विद्धुत अधीक्षण अभियंता विद्धुत आपूर्ति अंचल गयाजी ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार की इस योजना अंतर्गत कुटीर ज्योति बिजली उपभोक्ताओ को 1.1 के डब्लू का मुफ्त सोलर पैनल लगाया जाना है जिसके लिए सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओ को सुविधा ऐप के माध्यम से बस अपनी सहमति देनी है। सोलर समागम कार्यक्रम में 15 सोलर वेंडरों ने अपने स्टाल के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को सोलर प्रणाली लगाने के तरीके अनुमानित खर्च एवं फायदा बताते हुए आम विद्युत उपभोक्ताओं के विभिन्न शंकाओ का समाधान किया है । इस कार्यक्रम के दौरान कुछ वैसे सोलर उपभोक्ता जिनकी विद्युत विपत्र सोलर प्रणाली के इस्तेमाल के उपरांत शून्य आ रहा है के साथ-साथ कुछ अग्रणी सोलर वेंडरों को उनके प्रयास हेतु गिफ्ट एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया है । इस सोलर समागम कार्यक्रम में विद्धुत कार्यपालक अभियंता, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी, विद्युत विभाग के कर्मचारी,पदाधिकारी, सोलर उपभोक्ताओ एवं अन्य विद्युत उपभोक्ता भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समूह का धन्यवाद ज्ञापन विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मानपुर अजय कुमार ने किया।