देर रात्रि तक उमड़ी जन सैलाब सहित अन्य गणमान्य महानुभाव ने दी श्रद्धांजलि
विश्वनाथ आनंद
टिकारी( बिहार )-ब्राह्मण जागृति मंच अनुमंडल शाखा टिकारी के मंचीय सदस्य में एक कोंच प्रखंड के उतरेन निवासी श्री जितेंद्र कुमार मिश्र जी के अग्रज भ्राता का श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्म भोज कार्यक्रम में कल देर रात्रि तक अन्य महानुभाव सहित जन सैलाब ने दी श्रद्धांजलि। लोगो ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया और उनके व्यक्तित्व व कृतत्व पर चर्चा किया।
मौके पर प्रबल भारत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व टिकारी विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके डाक्टर जितेंद्र मिश्र, मंचीय अनुमंडलीय उपाध्यक्ष सह वरीय पत्रकार रामकृष्ण त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष योगेंद्र वैध, मंचीय अनुमंडलीय सचिव शिवबल्लभ मिश्र, रमाशंकर मिश्र, नारायण मिश्र, नौलैश दिवेदी, अशोक दुबे, रमाकांत पाण्डे, उपेंद्र मिश्र, विजय कृष्ण मिश्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।