औरंगाबाद समाहरणालय के सभा कक्ष में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर किया गया संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2025-11-16 at 3.51.23 PM

-प्रेस के दायित्व के लिए निर्भीकता, निष्पक्षता,तटस्था एवं कर्तव्यनिष्ठा जरूरी- अनुग्रह नारायण सिंह.
विश्वनाथ आनंद
औरंगाबाद( बिहार)- बिहार के औरंगाबाद स्थित समाहरणालय के सभा कक्ष में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत शुभारंभ अपर समाहर्ता व जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उपस्थित मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन एवं विभागीय दिशा- निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि आज के दिन ही प्रेस की स्वतंत्रता की आजादी के रूप में मिली थी.

इसके उपलक्ष्य में राष्ट्रीय प्रेस दिवस को स्थापना दिवस के रूप में भी मनाते हैं. उन्होंने कहा कि मेरा भी औरंगाबाद में सौभाग्य है कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया कर्मियों से रूबरू होने का अवसर मिला है. इसके लिए सभी मीडियाकर्मियों को तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. उन्होंने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि प्रेस के दायित्वों के लिए निर्भीकता, निष्पक्षता, तटस्थता, कर्तव्यनिष्ठा के अलावे अनुशासन के तहत कार्य करने की जरूरत है.इसी तरह जिला सूचना एवं जनसंपर्क प्रभारी पदाधिकारी एवं टाइम्स आफ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार प्रमेद्र मिश्रा , दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ सनोज पांडेय, पीटीआई संवाददाता भूपेंद्र नारायण सिंह, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरीय संवाददाता दीनानाथ मउआर, ईस्मा टाइम्स के ब्यूरो चीफ अजय कुमार पांडेय, एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बुलेट न्यूज़ के संवाददाता राज पाठक ने भी प्रेस के कर्तव्य एवं दायित्वों तथा निष्पक्षता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए अपना विचार प्रकट किया. इस दौरान पत्रकारों को जलपान के साथ सभी प्रेस प्रतिनिधियों को बुके देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम की समाप्ति प्रभारी जिला एवं सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया. इस दौरान काफी संख्या में प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित थे.