कर्पूरी ठाकुर ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी37बी पुण्यतिथि पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी एक सच्चे जननेता थे जिन्होंने समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका सादगीपूर्ण जीवन और ईमानदार राजनीतिक दृष्टिकोण आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कर्पूरी ठाकुर जी केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने पिछड़े वर्गों को आरक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य किया, जिससे समाज में सामाजिक समरसता स्थापित हुई। उनकी नीतियां आज भी गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए मार्गदर्शक बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। उनका संघर्ष और आदर्श नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता एबं जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। कर्पूरी ठाकुर जी को विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए गया शहर के प्रमुख चौराहे पर उनका प्रतिमा लगाने की मांग जिला प्रशासन से की एवं केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा बिहार जैसे केंद्र सरकार भी अति पिछड़ा को अलग से आरक्षण की व्यवस्था की जाए जिससे अंतिम पायदान पर रहने वाले आरक्षण का लाभ मिल सके आजके कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर संजय यादव बबलू गुप्ता महेश यादव मंटू कुमार राणा रणजीत सिंह अशोक प्रसाद भारतीय दीपक पांडे विजय प्रसाद उर्फ़ काला नाग सहित अन्य शामिल हुए