गया के कार्यालय प्रांगण में मजदूर दिवस का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया

मनोज कुमार ।

उप श्रमायुक्त, मगध प्रमंडल, गया के कार्यालय प्रांगण में मजदूर दिवस का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो० अकबर जावेद, सहायक श्रमायुक्त, मगध प्रमण्डल, गया तथा सभा का संचालन श्री सुधांशु कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मोहडा द्वारा किया गया। मजदूर दिवस के अवसर पर उपस्थित श्रमिकों एवं श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों को सम्बोधिध करते हुए सहायक श्रमायुक्त अकबर जावेद आजाद ने मजदूर दिवस के आयोजन एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।

गया जिला में पदस्थापित सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने बारी- बारी से श्रमिकों को विभिन्न श्रम कानूनों एवं उनके हितार्थ विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराया। उनलोगों ने बताया कि निर्माण श्रमिको हितार्थ विभाग के अंतर्गत बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मवार कल्याण बोर्ड गठित है। जिसमे निबंधन करवाने के पश्चात निबंधित श्रमिको एवं उनके परिवार के सदस्यों को योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है। इसी कड़ी में आज ही के दिन गया जिला को निर्माण श्रमिकों के निबंधन के लिए विभाग द्वारा बिहार राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया गया। विभाग के स्तर पर श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यो के कल्याणार्थ संचालित अन्य योजनाओं यथा बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना आदि का लाभ प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। मजदूर दिवस के अवसर पर दया इंजिनियरींग वर्क्स, मानपुर एवं गया सुधा डेयरी प्रोजेक्ट, गया ने अपने- अपने 12-12 सर्वश्रेष्ट कामगारों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रमिक संगठन ऐक्टू के जिला अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह, श्री जियालाल प्रसाद, जिला सचिव, श्रमिक सहायता केंद्र के शत्रुधन कुमार तथा जिला में पदस्थापित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने भी मजदूर दिवस के आयोजन के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किए।

You may have missed