अनुग्रह स्कूल में धूमधाम से मना डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती- उदय कुमार सिंह
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद (बिहार )-जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह के नेतृत्व में उत्साह के साथ देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती मनाया गया।प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में बच्चों को विस्तार से देश रत्न की जीवन वृतांत को बताया। वह बिहारी अस्मिता व प्रतिभा की राष्ट्रीय पहचान थें। अंग्रेजों के काल में कोलकाता में इकोनॉमिक्स से स्नाकोत्तर एवं लॉ में डायरेक्टोरेट किए।
संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने उसकी सदारत कर उल्लेखनीय योगदान दिया था। स्वतंत्रता संग्राम में भी उनकी भूमिका अग्रणी थी एवं गांधीजी के करीबी लोगों में शुमार थे। विनम्रता एवं सौम्यता उनकी पूंजी थी।12 वर्षों तक राष्ट्रपति के पद पर आसीन होकर देश की महती सेवा किए। विद्यालय में सभी बच्चों एवं अध्यापकों ने उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन चढ़ाए। बच्चों ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और पुरस्कार भी जीते। कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं।