आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

WhatsApp Image 2025-08-13 at 8.25.11 PM

विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद( बिहार )-औरंगाबाद जिला के बारुण प्रखंड के राजकीय कृत देववंशी उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरगंज में कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा शिक्षा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन औरंगाबाद के द्वारा प्राप्त निर्देश की आलोक में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन के श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई। । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जूनियर रेड क्रॉस के जिला काउंसेलर एवं कार्यक्रम संयोजक निरंजय कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की श्रृंखलाबद्ध गतिविधि के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस जागरूकता रैली को जूनियर रेड क्रॉस औरंगाबाद के जिला काउंसेलर एवं कार्यक्रम संयोजक निरंजय कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, शिवम कुमार, आलोक कुमार संजय कुमार मेहता एवं कमल किशोर ने संयुक्त रूप से तिरंगा दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम संयोजक निरंजय कुमार ने बताया कि इस जागरूकता रैली में नवम दशम ग्यारहवीं एवम बारहवीं के 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

यह रैली विद्यालय के निकट करमा मिसीर मैदान से प्रारंभ होकर कुशवाहा नगर पुनाबार होते हुए सुंदरगंज बाजार तक गई , पुनः वापस लौटते हुए विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई।कार्यक्रम संयोजक निरंजय कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन देशभक्ति राष्ट्रीय हित एवं राष्ट्रीयता के सिद्धांत को ध्यान में रख कर किया गया। निरंजय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को देश प्रेम राष्ट्रीयता, राष्ट्रीय एकता तथा अनुशासन के महत्व के साथ साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास एवं गौरवपूर्ण उपलब्धियां को भी जानना है। निरंजय कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन 15 अगस्त तक किया जाएगा इस अवसर पर संतोष कुमार विक्रम कुमार अमित राम गौतम जायसवाल रविरंजन कुमार सुशील कुमार धर्मेंद्र कुमार रश्मि मिश्रा जयनारायण सिंह मोहम्मद अरमान एवं जियाउद्दीन आदि उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों को देश प्रेम का पाठ पढ़ाया।