शब्दवीणा द्वारा आमंत्रित कवि-कवयित्रियों को सेवक स्मृति सम्मान 2025 से किया गया विभूषित

WhatsApp Image 2026-01-05 at 6.43.24 PM

शब्दवीणा के सेवक स्मृति सम्मान समारोह एवं काव्यांजलि में बही कविताओं की सरिता.
विश्वनाथ आनंद
गया जी (बिहार )-राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ की उत्तर प्रदेश समिति एवं बरेली जिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में साहित्यकार स्वर्गीय रामसेवक त्रिगुणायत सेवक की स्मृति में बरेली के लोक खुशहाली सभागार में “सेवक स्मृति सम्मान समारोह एवं शब्दवीणा काव्यांजलि” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शब्दवीणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ रश्मि प्रियदर्शनी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सैनी मुकुंद, कार्यक्रम के सूत्रधार शब्दवीणा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश त्रिगुणायत, प्रदेश साहित्य मंत्री सीमा मौर्य शैली , शब्दवीणा बरेली जिला संरक्षक हिमांशु श्रोतिय निष्पक्ष, जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्निहोत्री सहित समिति के सभी पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ। दीप प्रज्ज्वलन से समारोह का शुभारंभ हुआ।

माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान करके आमंत्रित रचनाकारों का स्वागत किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य देवेन्द्र देव सहित सभी कवि-कवयित्रियों को सेवक स्मृति सम्मान 2025 से विभूषित किया गया गया।शब्दवीणा काव्यांजलि में उमेश त्रिगुणायत, सीमा मौर्या शैली, हिमांशु श्रोत्रिय ‘निष्पक्ष”, अभिषेक अग्निहोत्री, कुमार कौशल, उपमेन्द्र सक्सेना, उन्नति राधा शर्मा, मनोज सक्सेना मनोज, नेहा मिश्रा, पुष्पेन्द्र मोहन शुक्ल दीप, यूनूस चिश्ती, डॉ मुकेश मीत, शैलेन्द्र मिश्र देव, सोहिल बरेलवी, गोपाल पाठक कृष्णा, प्रियांशु त्रिपाठी, पीयूष गोयल बेदिल, सुनील शर्मा समर्थ, अमित मनोज, पीयूष शर्मा, दीप्ति सक्सेना दीप, कुलदीप कल्प, राजवाला धैर्य, सत्यवती सिंह सत्या, मनोज दीक्षित टिंकू, शालिनी शर्मा, अचिन मायूस ने एक से बढ़कर एक गीत, ग़जल, दोहे, मुक्तक, छंद पढ़े। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शब्दवीणा केन्द्रीय पेज से किया गया, जिससे जुड़कर देश भर के साहित्यानुरागी दर्शकों व श्रोताओं ने काव्यपाठ का आनंद उठाया।