मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन के तहत कॉंग्रेसजनों का सामुहिक उपवास
विश्वनाथ आनंद.
गया जी (बिहार)-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को गयाजी समाहरणालय के समक्ष अवस्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष सुबह 10 बजे से मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन के तहत कॉंग्रेसजनों ने सामुहिक उपवास कर केंद्र सरकार से अविलंब मनरेगा में बदलाव को वापस लेने की मांग दोहराई है।अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर कॉंग्रेस, युवा कॉंग्रेस, एन एस यू आई, कॉंग्रेस किसान प्रकोष्ठ, इंटक, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ. कॉंग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ, कॉंग्रेस अधिवक्ता प्रकोष्ठ के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सुबह 10 बजे से 01 बजे दोपहर तक शांतिपूर्ण उपवास कार्यक्रम में शामिल रहे।कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू. पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, पूर्व गया जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा,
डॉ देविका सैयार मिश्रा, किसान कॉंग्रेस के जिला अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, कॉंग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विद्या शर्मा, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, कॉंग्रेस अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा रामजी प्रसाद, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओंकार शक्ति, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, रंजीत कश्यप, अर्जुन प्रसाद, धर्मेंद्र शर्मा, टिंकू गिरी, ब्रजेश राय, धीरेन्द्र सिंह, इंदल पासवान, अमित कुमार पासवान, विनोद यादव, दयानन्द कुमार, राजेश्वर पासवान, राम पुकार सिंह, राजनांदन सिंह, देवेन्द्र सिंह, बबलू राम, सोनू पासवान, सैफुद्दीन इस्लाम, भोला मिया, ने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्तासीन हुई है, लगातार इतिहास बनाने के बजाय इतिहास मिटाने में मशगूल है, अब इससे संतुष्टि नहीं हुई तो भगवान राम एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बीच प्रतिस्पर्धा करा कर राजनीति रोटी सकने का काम मनरेगा को विवि जी राम जी बदल कर कर रही हैं, जिसके खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम 45 दिनों तक संसद से सड़क तक आंदोलन कर हर हाल में मनरेगा को पुनः वापसी कराने तक जारी रहेगा।
नेताओं ने कहा कि हम कॉंग्रेसजन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के संदेश को गया जिला के 24 प्रखंडों, 332 ग्राम पंचायतों के गांव- गांव, घर- घर में मनरेगा बचाओ संग्राम को ले जाने का काम करेंगे।
नेताओं ने कहा कि आज पूरे देश में गरीबों के बीच यह नारा गूंज रहा है कि राष्ट्रपिता का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, काम के अधिकार की रक्षा के यह अभियान जारी रहेगा।