रेवई ग्राम में 22 फरवरी को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया जाएगा आयोजन- ई. हिमांशु शेखर

WhatsApp Image 2026-02-20 at 5.06.21 PM

विश्वनाथ आनंद .
टिकारी( बिहार)- गया जिला के मऊ थाना अंतर्गत रेवई ग्राम स्थित मध्य विद्यालय परिसर में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस शिविर में अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी के सेवा निवृत्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरोज कुमार सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अपराजिता कुमारी, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ बी. डी. शर्मा एवं डॉ मृत्युंजय कुमार सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। स्त्री रोग, हड्डी एवं नस रोग, शिशु रोग, दंत रोग तथा फिजियोथेरेपी से संबंधित समस्याओं की जांच एवं परामर्श नि:शुल्क किया जाएगा.आयोजक हिमांशु शेखर एवं मुकेश कुमार ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील किया है।