एवीबीपी के उग्र आंदोलन के आगे झुका प्रशासन,जीबीएम कॉलेज गया में नामांकन शुरू, छात्रों को बड़ी राहत
DHIRAJ.
गया। गोतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया में लंबे समय से ठप पड़ी नामांकन प्रक्रिया को लेकर छात्रों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार घेराव करते हुए निर्णायक संघर्ष छेड़ दिया। इस दबाव के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा और तत्काल प्रभाव से नामांकन शुरू करने का आदेश जारी करना पड़ा। इस पूरे आंदोलन में प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह के नेतृत्व ने संघर्ष को धार दी, वहीं कॉलेज स्तर पर अध्यक्ष वैष्णवी कुमारी ने छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाया है।प्रिया सिंह प्रांत छात्रा प्रमुख ने तीखे शब्दों में कहा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। महीनों से नामांकन प्रक्रिया को लटकाकर प्रशासन ने छात्राओं के साथ अन्याय किया है। एबीवीपी ने इस अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर कार्यालय तक संघर्ष किया और यह जीत उसी संघर्ष का परिणाम है। यदि आगे भी छात्रों के अधिकारों की अनदेखी हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा।
वैष्णवी कुमारी अध्यक्ष, जीबीएम ने कहा हमने छात्रों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के डी एस डब्ल्यू और परीक्षा नियंत्रक से सीधे मुलाकात की है। स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि नामांकन में देरी से हजारों छात्र प्रभावित हो रहे हैं। लगातार दबाव और संवाद के बाद प्रशासन को निर्णय लेना पड़ा है। यह सिर्फ नामांकन शुरू होना नहीं, बल्कि छात्रों की एकजुटता की जीत है।प्रशासन के निर्देशानुसार अब 12 अप्रैल 2026 तक नामांकन किया जाएगा, जबकि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।इस फैसले के बाद छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। एवीबीपीई के इस संघर्ष को छात्र हित में एक ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है, जिसने यह साबित कर दिया कि जब छात्र एकजुट होते हैं, तो प्रशासन को भी झुकना पड़ता है।
